Sunday, June 21st, 2026 | 11:25 PM

युवक ने इधर उधर की बात की, मौका देखकर कन्नौद में कियोस्क सेंटर से चुराए नकद तीस हजार रुपए

by Amjad Shaikh


प्रदेशवार्ता. नगर कन्नौद में एक चोर दिनदहाडे ही नकदी पर हाथ साफ करके चलता बना. युवक का फोटो वायरल कर दिया गया, लेकिन अभी तक उसकी पहचान नहीं हो पाई हैं.
कन्नौद बस स्टैंड पर ही कियोस्क सेंटर हैं. दो दिन पहले एक युवक दोपहर के समय कियोस्क सेंटर पर आया था. इधर उधर की कुछ बाते दुकानदार से की व मौका देखकर सेंटर पर रखे नकद तीस हजार रुपए लेकर फरार हो गया. दुकान संचालक नितिन व्यास को जैसे ही दुकान से चोरी की सूचना मिली उन्होंने दुकान आए संदिग्ध युवक की तलाश शुरू कर दी. युवक को नगर में काफी तलाशा लेकिन वो नहीं मिला. थाने पहुंचकर कन्नौद पुलिस को चोरी की सूचना दी. पुलिस ने भी फोटो के आधार पर खूब तलाश किया लेकिन युवक नहीं मिला. युवक का फोटो शुक्रवार को सोशल मीडिया पर भी वायरल किया गया हैं.

You may also like