Sunday, June 21st, 2026 | 11:23 PM

यूपी की तर्ज पर भोपाल रेप केस के आरोपी फरहान का हुआ शार्ट एनकाउंटर

by Amjad Shaikh


प्रदेशवार्ता. भोपाल रेप केस के मुख्य आरोपी फरहान को आखिरकार पुलिस ने सबक सीखा दिया. फरहान का शार्ट एनकाउंटर किया गया. पुलिस कस्टडी से भागने के समय पुलिस ने उसे पैर में गोली मार दी. ये घटना उस वक्त घटित हुई, जब पुलिस फरहान की निशानदेही पर दूसरे आरोपी अबरार के ठिकानों पर छापेमारी करने के लिए जा रही थी. रास्ते में आरोपी फरहान ने पुलिस कस्टडी से भागने की कोशिश की. इस दौरान उसके पैर में गोली लग गई. फिलहाल, उसे हमीदिया हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है. अशोका गार्डन के थाना प्रभारी हेमंत श्रीवास्तव ने बताया कि रातीबड़ इलाके में फरहान ने कहा कि उसे पेशाब लगी है. पुलिस ने गाड़ी रोकी और एक सब-इंस्पेक्टर और एक कांस्टेबल, आरोपी फरहान के साथ गाड़ी से नीचे उतरे. इसी दौरान फरहान ने भागने के उद्देश्य से सब-इंस्पेक्टर की सर्विस रिवॉल्वर छीनने की कोशिश की. पुलिस ने बताया कि इसी छीना-झपटी में गोली चल गई और फरहान के दाएं पैर में लग गई.
आरोपी फरहान दूसरे शहर से भोपाल आई लडकियों को अपने झांसे में लेता था. उसे अपने अपराध का भी पछतावा नहीं हैं. लडकी को छलावे में लेने के बाद उसे नशा कराते थे. फिर वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करते.

You may also like