Sunday, June 21st, 2026 | 11:19 PM

लापरवाही बरतने पर आंगनवाड़ी कार्यकर्ता की सेवा समाप्त

by Amjad Shaikh

प्रदेशवार्ता. परियोजना अधिकारी डॉ संदीप रूहल ने बताया कि परियोजना देवास ग्रामीण की आंगनवाड़ी हैबतपुरा की आंगनवाडी कार्यकर्ता वर्षा धवन की सेवा समाप्‍त की गई है। वर्षा धवन निरंतर अपने कर्तव्य के प्रति लापरवाह पाई गई। विगत तीन माह से आंगनवाड़ी केंद्र से अनुपस्थित थी। इन्‍हें कई बार कारण बताओ सूचना पत्र जारी करने के बावजूद भी कोई भी जवाब नहीं दिया गया। विभाग द्वारा गठित जांच दल द्वारा भी निरीक्षण किया गया। जिसमें कार्यकर्ता की लापरवाही एवं उदासीनता सिद्ध हुई। परियोजना अधिकारी द्वारा भी केंद्र का निरीक्षण किया गया एवं गांव में हितग्राहियों से मुलाकात की गई जिसमें हितग्राहियों द्वारा कोई भी विभागीय सेवा नहीं मिलना बताया गया। उन्‍होंने बताया कि परियोजना देवास ग्रामीण की मोरुखेड़ी कार्यकर्ता और बांगरदा की कार्यकर्ता कार्य करने में सक्षम नहीं होने के कारण उनका भी त्यागपत्र स्वीकार किया गया है।

You may also like