Sunday, June 21st, 2026 | 11:20 PM

लोकायुक्त में धराए तो गई तहसीलदारी… अब दीपिका पाव होगी सोनकच्छ की तहसीलदार

by Amjad Shaikh


प्रदेशवार्ता. सोनकच्छ तहसीलदार मनीष जैन घूस लेते शनिवार को रंगेहाथ पकडाए. लोकायुक्त ने तगडी घेराबंदी कर सात हजार की रिश्वत लेते पकड लिया. जमीन का नामांतरण करने के एवज में चाय पानी का पैसा मांगा था. बीच में लोकायुक्त ने आकर चाय ही ठंडी कर दी. देर रात में ही जिला प्रशासन भी एक्शन में आया और आदेश जारी कर तहसीलदार मनीष जैन को पद से हटा दिया, जैन को देवास कलेक्टर कार्यालय अटैच किया गया. वहीं सोनकच्छ तहसीलदार का प्रभार दीपिका पाव को दिया गया है. लोकायुक्त की सक्रियता ने देवास के सरकारी महकमों में हडकंप मचा दिया है. बिना घूस लिए अधिकारी काम नहीं कर रहे, वही लोकायुक्त ने पिछले कुछ दिनों में प्रचार प्रसार कर लोगों को घूस न देने व अगर कोई मांगे तो उसकी शिकायत सीधे लोकायुक्त में करने के लिए प्रेरित किया था. इस प्रेरणा का असर दिखने लगा है. लोग घूस मांगने की शिकायत कर घूसखोरों को उजागर कर रहे हैं. प्रदेश में घूसखोरों पर कार्यवाही में तेजी आई हैं.

You may also like