Sunday, June 21st, 2026 | 11:18 PM

सतवास टीआई निलंबित… कलेक्टर की अपील अफवाहों पर ध्यान न दे

by Amjad Shaikh


प्रदेशवार्ता. ज़िला देवास के थाना सतवास अंतर्गत थाना में एक एक स्थानीय युवक की मौत हो गई. पुलिस के अनुसार युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या की, वहीं परिजन पुलिस की मारपीट से मौत बता रहे थे. घटनाक्रम के तारतम्य में पुलिस एवं प्रशासन सजक रूप से कार्रवाई कर रहे हैं। संबंधी प्रकरण में तत्काल कार्रवाई करते हुए थाना प्रभारी सतवास आशीष राजपूत द्वारा प्रथम द्रष्टया प्रदर्शित गंभीर लापरवाही के आधार पर, उन्हें पुलिस अधीक्षक देवास पुनीत गहलोत के द्वारा तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है ।
साथ ही राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग के दिशा निर्देशों के अनुरूप प्रकरण में न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वारा मर्ग जाँच संपादित की जा रही है जिससे वास्तविक घटनाक्रम की निष्पक्ष जांच हो सके। इसके अतिरिक्त शव परीक्षण भी मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में डॉक्टरों के पैनल द्वारा करवाया जा रहा है जिससे कि जांच के तथ्यों की पुष्टि हो सके।
प्रकरण में कलेक्टर ऋषव गुप्ता द्वारा आश्वस्त किया गया है कि पूरे प्रकरण में निष्पक्ष एवं समयबद्ध जाँच की जाएगी एवं जाँच निष्कर्ष के आधार पर आगामी वैधानिक एवं ठोस कार्यवाही की जायेगी ।
कलेक्टर ऋषव गुप्ता एवं पुलिस अधीक्षक पुनीत गहलोत के द्वारा समस्त पक्षों से अपील की है कि किसी प्रकार की अफ़वाहों पर ध्यान ना दें और शांति व्यवस्था बनाये रखने में पुलिस-प्रशासन का सहयोग करें।

You may also like