Sunday, October 11th, 2026 | 6:00 AM

स्वच्छता सर्वेक्षण 2024-25 में देवास राष्ट्रपति सम्मान से पुरस्कृत

by Irfan Ali

नगरीय प्रशासन मंत्री के साथ महापौर, आयुक्त ने नई दिल्ली में सम्मान प्राप्त किया

देवास। स्वच्छता सर्वेक्षण 2024—25 में पचास हजार से तीन लाख जनसंख्या वाले स्वच्छ शहरों में देवास प्रथम स्थान पर रहा। स्वच्छता सर्वेक्षण में प्रथम आने पर नगर निगम को देवास के इतिहास में प्रथम बार राष्ट्रपति सम्मान प्राप्त हुआ है। राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू के हाथों से नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, महापौर गीता दुर्गेश अग्रवाल, आयुक्त रजनीश कसेरा ने राष्ट्रपति सम्मान प्राप्त किया।

You may also like