Wednesday, August 12th, 2026 | 12:01 AM

बच्चों से भरा टाटा मैजिक वाहन पलटा, पांच बच्चे घायल, चालक के पास था लर्निंग लाइसेंस, उसी के हवाले कर दिया स्कूली वाहन

by Amjad Shaikh


प्रदेशवार्ता. देवास जिले के हरणगांव में स्कूली बच्चों से भरा मैजिक टाटा वाहन पलट गया. पुलिस ने लोगों की मदद से बच्चों को बाहर निकाला. हादसे में पांच बच्चे घायल हो गए. स्कूल की लापरवाही भी सामने आ रही हैं. वाहन चालक कुशल ड्रायवर नहीं था.
7 मार्च को सुबह करीब 10.15 बजे सांवरिया ट्रेडर्स के पास हरणगांव कुसमानिया रोड पर बच्चों से भरी श्री बालाजी एकेडमी स्कूल की टाटा मैजिक वाहन क्रमांक एमपी 13 टीए 1774 पलट गई थी. सूचना मिलते ही थाना प्रभारी हरणगांव शुभम परिहार मय फोर्स के घटना स्थल पहुंचे व आसपास के लोगों की सहायता से बच्चों को बाहर निकाला,गाड़ी को सीधा किया एवं घायल 5 बच्चों को इलाज हेतू खातेगांव अस्पताल में भर्ती कराया. आरोपी राजकुमार धुर्वे को अभिरक्षा में लेकर टाटा मेजिक को जब्त किया. आरोपी चालक राजकुमार धुर्वे के पास लर्निंग लायसेंस मिला, जिसे जब्त किया गया. श्री बालाजी एकेडमी स्कूल प्रबंधक द्वारा अनाधिकृत व्यक्ति को वाहन चलाने के लिए दिया गया था. जिस पर से पृथम दृष्टिया आरोपी चालक राजकुमार एवं श्री बालाजी एकेडमी हरण गांव स्कूल प्रबंधक की गलती पाई जाने से थाना हरणगांव में धारा 281,125 BNS 5/180,3/182 मोटर व्हीकल एक्ट का अपराध पंजीबद्ध किया.

You may also like