Wednesday, August 26th, 2026 | 12:11 PM

मौलाना आजाद जयंती पर प्रतिभाओं का सम्मान, मोटिवेशनल कार्यक्रम भी होगा

by Irfan Ali


देवास। इनोवेटिव स्कूल परिसर में  11 नवंबर को सुबह 10 बजे से मौलाना अबुल कलाम आजाद जयंती पर एक दिवसीय शिक्षा सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। सैयद मकसूद अली ने जानकारी देते हुए बताया कि विधायक गायत्री राजे पवार, पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा, मध्य प्रदेश मदरसा बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष प्रोफेसर हलीम खान, पूर्व सभापति अंसार अहमद हाथी वालों के मार्गदर्शन में होने वाले कार्यक्रम में मुख्य वक्ता बेंगलुरु से राष्ट्रीय काउंसलर एवं मोटिवेशनल स्पीकर होंगे. विशेष अतिथि भोपाल विधायक आरिफ मसूद होंगे व कार्यक्रम की अध्यक्षता मध्य प्रदेश वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष सनवर पटेल करेंगे. इस अवसर पर एनआईसीटी के मैनेजिंग डायरेक्टर मुकेश हाजेला, अशासकीय शिक्षण संस्था के अध्यक्ष राजेश खत्री, शहर कांग्रेस अध्यक्ष मनोज राजानी, एमके न्यूज नई दिल्ली के ब्यूरो चीफ डॉ.अनवर खान,पेंचक सिलाट की अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी लक्ष्मी मालवीय और अशासकीय शिक्षण संस्था के सचिव दिनेश मिश्रा विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।

You may also like