Wednesday, August 26th, 2026 | 12:10 PM

बैकल्या सरकार मंडल में हुई कार्यशाला आयोजित

by Irfan Ali

लोहारदा – ( हरीश जोशी ) संगठन पर्व के अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के अनुसार प्राथमिक सदस्यता अभियान के पश्चात अब प्रत्येक विधानसभा के साथ साथ बागली विधानसभा के बैकल्या सरकार मंडल की कार्यशाला लोहारदा में आयोजित हुई। कार्यशाला में सर्वप्रथम विधायक मुरली भंवरा,निर्वाचन प्रभारी नरेंद्र चौधरी,महेश दुबे मंडल अध्यक्ष सुनील पटेल ने मां सरस्वती का दीप प्रज्वलन पूजन अर्चन कर प्रारंभ किया इस दौरान विधायक मुरली भंवरा ने संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी में सबसे महत्वपूर्ण पद दायित्व होता है वह कार्यकर्ता होता है जो विधानसभा लोकसभा में पार्टी द्वारा दी गई जिम्मेदारी का निर्वहन कर देश के नव निर्माण में अपना सर्वस्व अर्पण करता है।साथ ही निर्वाचन अधिकारी नरेंद्र चौधरी ने संबोधन देते हुए कहा कि आप पार्टी का कार्य निः स्वार्थ भाव से करते रहे जिस भी कार्यकर्ता को पार्टी जहां उपयुक्त समझेगी दायित्व देगी इस दौरान जयप्रकाश शर्मा,सत्यनारायण बंधु,राजेश मालवीय नंदकिशोर बाल्दी,प्रदीप डाबी,बलदाऊ दुबे,संजय गुप्ता,मनीष शर्मा,दीपचंद मीना,सहित कार्यकर्ता पदाधिकारी बंधु उपस्थित रहे।

You may also like