Saturday, September 26th, 2026 | 4:32 AM

पिछले दो साल में 6 लाख से ज्यादा भारतीयों को मुस्लिम देशों में मिला रोजगार

by Amjad Shaikh


प्रदेशवार्ता. 22 दिसंबर 2022 को पार्लियामेंट में पूछे गए एक सवाल के जवाब में विदेश राज्यमंत्री ने बताया कि खाड़ी के अरब/मुस्लिम देशों में काम करने वाले भारतीयों की संख्या 8751086 है…
दो साल बाद 12 दिसंबर 2024 को पार्लियामेंट में पूछे गए एक सवाल के जवाब में विदेश राज्यमंत्री ने बताया कि खाड़ी के अरब/मुस्लिम देशों में काम करने वाले भारतीयों की संख्या बढ़कर 9372076 हो गई है…
अर्थात 2022 से लेकर 2024 के दो साल के समय में खाड़ी के अरब/मुस्लिम देशों में नौकरी करने वाले भारतीयों में 620990 लोगों की बढ़ोतरी हुई है…
अर्थात खाड़ी के अरब/मुस्लिम देशों ने पिछले दो साल में छह लाख से भी अधिक नए बेरोजगार भारतीयों को रोजगार उपलब्ध कराए हैं…
नोट: डाटा भारत सरकार के विदेश मंत्रालय की वेबसाइट से…

You may also like