Saturday, September 26th, 2026 | 5:54 AM

नागदा की पहाडी पर घूमने जाते हो तो ठहर जाए… तेंदुए की लोकेशन ट्रेस हुई.. मिले पगमार्क के निशान

by Amjad Shaikh


प्रदेशवार्ता. नागदा की पहाडी के आसपास तेंदुआ घूम रहा हैं. एक किसान का बनाया वीडियो वायरल होने के बाद वन विभाग का अमला हरकत में आया और मौके पर सर्चिग की. सर्चिग में तेंदुए के पगमार्क मिले हैं. जंगली जानवरों के नागदा पहाडी के आसपास मूवमेंट से किसानों में डर हैं. वे रात को भी खेत जाते हैं. एक किसान के अनुसार रविवार के दिन तेंदुआ दिखा था और पांच. छह दिन पहले भी वो नजर आया था. वन विभाग के अफसर राजेंद्र कुमार सोलंकी ने बताया रात को सूचना मिली थी.वन विभाग की टीम सर्चिंग के लिए गई थी तो तेंदुए के पागमार्क मिले हैं.
नागदा पहाडी से लगकर जिन किसानों के खेत हैं, इन्हीं खेतों के पास से जंगल का क्षेत्र शुरू हो जाता हैं. पहले भी यहां जंगली जानवरों की आवाजाही लगी रही हैं. नागदा की पहाडी पर भी बडी संख्या में लोग घूमने फिरने आते हैं. एक पिकनिक स्पाट की तरह पहाडी विकसित हो गई हैं. ऐसे में लोगों को अभी उधर जाने से बचना चाहिए. वन विभाग ने भी किसानों को हिदायत दी है कि वे रात में अकेले खेत पर न जाए. अगर जरूरी हो तो कुछ लोग समूह बनाकर साथ जाए.

You may also like