Sunday, June 21st, 2026 | 7:22 PM

महिला आईएएस की फेसबुक पोस्ट पर जाकर हीहीही करना पड गया महंगा..

by Amjad Shaikh


प्रदेशवार्ता. एक महिला आईएएस की फेसबुक पोस्ट में घुसपैठ करना तीन लोगों को भारी पड गया. महिला अफसर की शिकायत पर पुलिस ने तीनों पर केस दर्ज किया. इनमें से एक शख्स को इस बात का लोड था कि मैडम ने मेकअप क्यों नहीं किया तो दूसरा मेकअप वाली बात पर हीहीही करने के कारण फंस गया. एक ओर शख्स ने भी टिप्पणी की थी वो भी धरा गया. असम के कोकराझार जिले की डिप्टी कमिश्नर वरनाली डेका ने अपना एक फोटो फेसबुक पर पोस्ट किया था. इस पर नरेश बरुआ ने लिखा था कि आज कोई मेकअप नहीं हैं, मैडम? बरुआ की पोस्ट पर अमित चक्रवर्ती बीच में कूदे और हाहा या हंसी वाली इमोजी के साथ अपनी प्रतिक्रिया दी. चक्रवर्ती को कोकराझार की अदालत में तलब किया गया. जो उसके गृहनगर से 273 किलोमीटर दूर हैं. महिला अफसर वरनाली डेका ने इस मामले में तीन लोगों पर केस दर्ज कराया था. इसमें नो मेकअप कहने वाला भी शामिल हैं. अफसर ने इन्हें चेतावनी देते हुए लिखा था कि वे साइबर सेल मे शिकायत दर्ज करा रही हूं तथा हिदायत भी दी थी कि आपको मेरा पीछा करने के बजाए अपने काम पर ध्यान देना चाहिए था.

You may also like