Sunday, September 13th, 2026 | 9:38 PM

दिमाग हमेशा सकारात्मक विचारों में हिलौरे खाए इसके लिए जरूरी है प्रशिक्षण की खुराक… आनंद उत्सव वही दे रहा…

by Amjad Shaikh


प्रदेशवार्ता. प्रदेश सहित जिले में आनंद उत्सव का आयोजन किया जा रहा हैं. देवास जिले में शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में इसे लेकर खेल प्रतियोगिताएं व अन्य आयोजन किए जा रहे हैं. बढते तनाव और घटती सहनशीलता के बीच शासन का आनंद विभाग एक मंच दे रहा जहां कोई भी व्यक्ति जीवन का संतुलन प्राप्त कर सकता हैं. मानसिक अवसाद के छू मंतर होते ही जीवन अपने मूल में हिलौरे खाने लगता है. हर घर में दाल. चावल के डिब्बे मिल जाएंगे, दाल. चावल के डिब्बों की तरह हर घर में ब्लड प्रैशर और शुगर के मरीज भी मिल रहे हैं. कारण क्या…? वहीं मानसिक तनाव और बैचेनी जो कम उम्र में गंभीर बीमार कर रही. हंसते, खेलते रहो, लोगों से मिलो जुलो.. फिर दिमाग भी स्वस्थ्य होने लगता, ब्लड प्रेशर का ताप तेजी से घटने लगता.. आनंद उत्सव वही मंच दे रहा हैं. जीवन को सकारात्मक दिशा में ले जाने का मंच.. दौडोगे, भागोगे, हंसोगे तब लगेगा जीवन इतना भी कठिन हीं जितना इसे गलत सोचते. सोचते मान लिया.

You may also like