देवास. शादी के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह के विरुद्ध बैंक नोट प्रेस पुलिस ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए प्रकरण में शामिल चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है.
पुलिस अधीक्षक देवास पुनीत गेहलोद के द्वारा धोखाधड़ी करने वाले आरोपियों के विरूद्ध सख्त कार्रवाई करने हेतु निर्देशित किया गया है. इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) गजेन्द्र सिंह वर्धमान के निर्देशन में उप पुलिस अधीक्षक (एलआर) अभिषेक गौतम के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी बैंक नोट प्रेस निरीक्षक प्रीति कटारे के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा शादी के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले गिरोह के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की गई।
फरियादी निवासी थाना बैंक नोट प्रेस पर आकर रिपोर्ट दर्ज करवाई कि उनके साथ आरोपियो द्वारा शादी करवाने संबंधी धोखाधड़ी की गई है । रिपोर्ट पर से थाना बैंक नोट प्रेस पर धारा 318(4), 319(2), 3(5) बीएनएस के तहत आरोपियों के विरुद्ध प्रकरण पंजीबद्ध किया गया। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए 04 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों में नंदिनी मेहरा उर्फ रोशनी, सकुन बाई, रवि जरिया एवं सोनिया केवट शामिल हैं। आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया जाकर जेल भेजा गया । पुलिस द्वारा प्रकरण से जुड़े अन्य तथ्यों एवं आरोपियों की भूमिका के संबंध में भी जांच की जा रही है।
गिरफ्तार आरोपीगण :–
- नंदिनी मेहरा उर्फ रोशनी पिता जगदीश बसोर, उम्र 28 वर्ष, निवासी ग्राम झीना, पिपरिया, जिला कटनी।
- सकुन बाई पति स्व. मन्नु पटेल, उम्र 52 वर्ष, निवासी कहार धर्मशाला के पास, धामनोद, जिला धार।
- रवि जरिया पिता ओमप्रकाश जरिया, उम्र 44 वर्ष, निवासी सुंदर नगर, इंदौर।
- सोनिया केवट पिता ललित केवट, उम्र 25 वर्ष, निवासी ग्राम रायपुरा, पोस्ट पनागर, जिला जबलपुर।
