Wednesday, August 26th, 2026 | 2:00 AM

शातिर कैशियर हेरफेर कर हडप गया छह लाख रुपए… बागली पुलिस ने आरोपी को भीकनगांव से पकडा

by Irfan Ali


प्रदेशवार्ता। निजी स्कूल का कैशियर हेरफेर कर छह लाख रुपए हडप गया। मामले का खुलासा होते ही आरोपी फरार हो गया था. बागली पुलिस ने आरोपी को खरगोन जिले के भीकनगांव से गिरफ्तार कर लिया। 15 जनवरी को थाना बागली में फरियादी द्वारा रिपोर्ट लिखवाई कि देवास जिले के सेंट जॉन स्कूल चापड़ा में कैशियर के पद पर कार्यरत रंजू उर्फ थॉमस बन्डोड द्वारा पेरेंट्स एवं विद्यार्थियों से स्कूल की ट्यूशन एवं बस फीस प्राप्त कर सॉफ्टवेयर जनरेटेड रसीद दी जाती थी। बाद में आरोपी इन रसीदों को सॉफ्टवेयर पर कैंसल कर राशि का गबन करता था। इस तरह आरोपी द्वारा कुल 6.5 लाख रुपये की हेराफेरी की. घटना की गंभीरता को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) एन.एच. बाथम एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) बागली सृष्टि भार्गव के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी बागली मनीषा दांगी एवं चौकी चापड़ा प्रभारी उपेन्द्र नाहर के नेतृत्व मे विशेष टीम का गठन किया गया। विशेष टीम द्वारा आरोपी रंजू उर्फ थॉमस बन्डोड पिता मुन्ना बन्डोड उम्र 31 साल निवासी भीकनगांव जिला खरगोन की तलाश करते आरोपी को भीकनगांव जिला खरगोन से गिरफ्तार कर आरोपी के विरुद्ध धारा 420,406 भादवि का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया एवं आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायलय के समक्ष पेश कर जेल भेजा गया।

You may also like