Saturday, September 26th, 2026 | 4:58 AM

फ्रीज के अंदर से मिली महिला की लाश.. देवास के वृन्दाधाम कालोनी का मामला.. पुलिस जांच में जुटी

by Amjad Shaikh


प्रदेशवार्ता. देवास की वृन्दाधाम कालोनी में पुलिस को फ्रीज के अंदर से महिला की लाश मिली है. पुलिस के अनुसार महिला की लाश को कई महीने पहले ही फ्रीज में रख दिया गया था. फ्रीज के चालू होने से इस बात का किसी को पता नहीं चला. कल जब क्षेत्र की बिजली गुल हुई उसके बाद घर से बदबू आने लगी. मोहल्ले वालों की शिकायत के बाद बंद घर में पुलिस पहुंची और जांच करी तो फ्रीज के अंदर से महिला की लाश मिली. महिला के यहां किरायेदार भी रहते थे जो कि घर खाली करके चले गए. पुलिस इसे हत्या मानकर चल रही हैं. मौके पर एफएसएल और डाग स्काड भी जांच के लिए पहुंचा हैं.

You may also like