Tuesday, August 11th, 2026 | 9:03 PM

नए पुलिस कप्तान ने ऐसा सुधारा की पुलिस ने 24 घंटे में ही पकड लिया  बकरा चोर

by Amjad Shaikh

बकरा चोर सिरोल्या का निवासी कुछ दिन से देवास में रह रहा था, बेचने निकला तब धरा गया
देवास. घर के बाहर बंधा बकरा चोरी हो गया, पुलिस तक शिकायत गई. नए एसपी किसी मामले में सुस्ती बर्दाश्त नहीं कर रहे लिहाज पुलिस एक्टिव हुई और 24 घंटे के अंदर बकरा चोर को पकड लिया. औद्योगिक थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले सर्वोदय नगर निवासी भूरीबाई के घर के बाहर रोज की तरह बकरा बंधा था, कोई बदमाश बकरा चुरा ले गया. थाने पर प्रकरण दर्ज हुआ जिसके बाद पुलिस ने नीतिन पिता श्यामलाल निवासी ग्राम सिरोलिया थाना बरोठा को घेराबंदी कर पकड लिया. आरोपी फिलहाल सर्वोदय नगर में ही रहता था और बकरे पर नजर गडाकर बैठा था. सर्वोदय नगर में ही पटरी किनारे बकरे को बेचने जा रहा था कि पुलिस के हत्थे चढ गया. बकरे की कीमत दस हजार रुपए हैं.

You may also like