Tuesday, September 8th, 2026 | 8:28 PM

रेंट की कार से रैकी… फिर नकबजनी, अगली वारदात से पहले पुलिस ने दबोचे 06 आरोपी

by Irfan Ali

– औद्योगिक क्षेत्र पुलिस ने बजरंग नगर नकबजनी का 05 दिन में किया पर्दाफाश

देवास। पुलिस ने नकबजनी की वारदात का खुलासा किया है। वारदात में शामिल तीन नाबालिग आरोपी सहित कुल 06 आरोपी गिरफ्तार किए गए। पुलिस ने करीब ₹ 11 लाख का मश्रुका बरामद किया। आरोपी रेंट की कार से घूम-घूमकर सूने मकानों की रैकी करते थे। दूसरी वारदात की फिराक में थे आरोपी इसके पहले पुलिस ने समय रहते पकड़ लिया।1 सितम्बर को थाना औद्योगिक क्षेत्र देवास पर फरियादी देवेन्द्र पिता कैलाश मालवीय उम्र 34 वर्ष निवासी बजरंगनगर देवास द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि 29 अगस्त को वह अपनी पत्नी को अपने ससुराल इंदौर लेने गया था। राखी पर्व के कारण उसका छोटा भाई भी अपनी पत्नी के साथ मामाजी के घर गया हुआ था। इस दौरान घर पर कोई मौजूद नहीं था। 31 अगस्त को वापस लौटने पर फरियादी ने घर का ताला टूटा हुआ पाया। अंदर जाकर देखने पर सामान अस्त-व्यस्त मिला तथा अलमारियां टूटी हुई थीं। जांच करने पर सोने-चांदी के आभूषण एवं नकदी गायब मिले। फरियादी की रिपोर्ट पर थाना औद्योगिक क्षेत्र देवास में धारा 331(4), 305(ए) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

CCTV फुटेज से आरोपियों तक पहुंची पुलिस:-                                                                                                               प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) गजेन्द्र सिंह वर्धमान के मार्गदर्शन में नगर पुलिस अधीक्षक देवास सुमित अग्रवाल के निर्देशन में थाना प्रभारी औद्योगिक क्षेत्र निरीक्षक अमित सोलंकी के नेतृत्व में विशेष पुलिस टीम गठित की गई. पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर,ऑपरेशन त्रिनेत्रम के तहत लगाए गए CCTV कैमरों के फुटेज का विश्लेषण कर,मुखबिर तंत्र सक्रिय किए गए। विश्वसनीय मुखबिर सूचना एवं CCTV कैमरों के फुटेज के आधार पर पुलिस टीम ने यात्री प्रतिक्षालय ग्राम हवनखेड़ी इन्दौर उज्जैन बायपास जिला देवास से आरोपियों को पकडा।  03 नाबालिग बालकों को पुलिस अभिरक्षा में लेकर प्रारंभिक पुछताछ की गई,जिसमें आरोपियों के द्वारा नकबजनी की घटना कारित करना स्वीकार किया गया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी किए गए सोने-चांदी के आभूषण एवं घटना में प्रयुक्त 02 कारें बरामद सहित कुल लगभग ₹ 10 लाख का मश्रुका जप्त किया है । अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है ।

तरीका वारदात:- 

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे नकबजनी की वारदात को अंजाम देने के लिए रेंट पर कार लेते थे तथा उसी कार से क्षेत्र में घूम-घूमकर सूने मकानों की रैकी करते थे। मौका देखकर घर में चोरी करने के बाद वाहन वापस जमा कर देते और अगली वारदात के लिए दूसरी कार रेंट पर लेते थे। आरोपियों द्वारा पूछताछ में यह भी बताया गया कि वे पुनः एक अन्य वारदात को अंजाम देने की तैयारी में थे, लेकिन उससे पहले ही पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया.।

गिरफ्तार आरोपी के नामः-

1. शिवम उर्फ चावल पिता मोहन प्रजापति उम्र 19 वर्ष निवासी राधानगर देवास 

2. हर्ष उर्फ हर्ष शुटर पिता राजकुमार जोशी उम्र 20 वर्ष निवासी प्रेमनगर पार्ट 02 देवास

3. आदित्य उर्फ लाड़ला पिता रवि चौहान उम्र 20 वर्ष निवासी सम्यक विहार कॉलोनी देवास ।

4. 03 नाबालिग अपचारी बालक ।

You may also like