Saturday, September 26th, 2026 | 3:36 AM

पुरानी रंजिश थी, इस नफरत में कर दी देवगढ मेले में हत्या…पुलिस ने छह घंटे में कर दिया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

by Amjad Shaikh


प्रदेशवार्ता. पुरानी रंजिश पालकर बैठे दो आरोपियों ने एक व्यक्ति की मेले में हत्या कर दी. हाटपीपल्या पुलिस ने महज छह घंटे में हत्या का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया.
19 मार्च को थाना हाटपीपल्या पर सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम देवगढ़ में मेले के दौरान कन्हैया पिता कमल नाल निवासी ग्राम हरनावदा थाना सोनकच्छ को किसी ने मार डाला. रिपोर्ट पर से थाना हाटपीपल्या में धारा 103(1),3(5) BNS का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया. उक्त घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक देवास पुनीत गेहलोद द्वारा तत्काल आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया. जिस पर से थाना प्रभारी हाटपीपल्या सुजावल जग्गा के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया. पुलिस टीम के द्वारा तकनीकी साक्ष्य,भौतिक साक्ष्य एवं मुखबिर तंत्र सक्रिय किए गए. मुखबिर की सूचना पर से आरोपी दीपक भील एवं सुनेर भील निवासी ग्राम अगेरा थाना सोनकच्छ को पुलिस अभिरक्षा में लेकर प्रारंभिक पूछताछ करने पर उनके द्वारा मृतक कन्हैया की पुरानी रंजिश के चलते हत्या करना स्वीकार किया. आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है.

You may also like