Saturday, October 17th, 2026 | 5:09 AM

कपास की फसल के बीच हो रही थी करोडों की अफीम खेती, पुलिस ने आसमान से ढूंढ लिए नशीलें पौधे

by Amjad Shaikh

प्रदेशवार्ता. कपास के बीच अफीम की खेती करता एक किसान पुलिस ने पकडा हैं. अफीम के पौधे आसानी से नजर भी नहीं आते थे. आखिरकार पुलिस ने भी जानकारी को पुख्ता करने के लिए ड्रोन ठीक खेत के ऊपर उडाए. ड्रोन तस्वीरों ने बता दिया कि कपास के बीच में अफीम के पौधे लहलहा रहे हैं. आसमान से निगरानी कर पुलिस ने एक करोड रुपए के करीब के इन पौधों को जब्त कर आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया.
नशे की फसल का ये मामला नीमच जिले का हैं. पुलिस ने ग्राम लुहारिया जाट में दबिश देकर करीब 97 लाख 60 हजार रुपए के अफीम के पौधे जब्त किए. रतनगढ़ थाना प्रभारी मनोजसिंह जादौन ने बताया कि किसान लुहारिया जाट के किसान हीरालाल पिता घिसालाल माली के खेत में अफीम की खेती की जा रही थी. किसी को शक न हो इसके लिए किसान कपास फसल के बीचो बीच अफीम के पौधे लगाए थे. पुलिस ने 11 फरवरी को खेत के ऊपर ड्रोन उडाया तो कैमरे की नजर में अफीम के पौधे आ गए. ड्रोन से तस्वीरे मिलने के बाद पुलिस ने खेत पर दबिश डालकर 11,600 अफीम के पौधे जब्त किए. आरोपी खेत मालिक हीरालाल माली पर एनडीपीएस में मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.

You may also like