देवास। ऑनलाइन बिजनेस के नाम पर ₹ 09 लाख की ठगी की गई। पुलिस ने अहमदाबाद, गुजरात से बैंक खाताधारक एवं खाते खरीदने वालों सहित 03 आरोपी गिरफ्तार किए है। आरोपियों के कब्जे से ठगी की राशि से ₹3,70,000 नकद बरामद हुए है. प्रकरण में अब तक कुल 08 आरोपियों की गिरफ्तारी हुई है।
फरियादी शुभम निवासी चापड़ा के साथ ऑनलाइन बिजनेस का लालच देकर टारगेट पूरा करने के नाम पर कुल ₹ 9 लाख की ऑनलाइन धोखाधड़ी की गई थी। फरियादी की रिपोर्ट पर थाना कमलापुर में धारा 318(4) बीएनएस के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण में पूर्व में 05 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका था, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी थी। फरार आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण सौम्या जैन के मार्गदर्शन एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस बागली संजय सिंह बैस के निर्देशन में थाना प्रभारी कमलापुर उप निरीक्षक सर्जनसिंह मीणा के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई। टीम द्वारा तकनीकी साक्ष्य एवं मुखबिर सूचना के आधार पर आरोपियों की पतारसी की गई। पुलिस टीम को सूचना प्राप्त हुई कि उक्त आरोपी गुजरात मे है जिस पर तत्काल पुलिस टीम को अहमदाबाद, गुजरात रवाना किया गया, जहां 3 अक्टूबर को बैंक खाताधारक एवं खाते खरीदने वालों सहित कुल 03 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से ठगी की राशि ₹3,70,000 नकद बरामद की गई। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उनके द्वारा बैंक खाते खुलवाकर महिपालसिंह नामक व्यक्ति को बेचे गए थे। उक्त व्यक्ति द्वारा ट्रेडिंग करने के नाम पर बैंक खाते खरीदे गए थे। इस संबंध में पुलिस द्वारा आगे विवेचना की जा रही है। तीनों आरोपियों को 4 अक्टूबर को न्यायालय बागली के समक्ष प्रस्तुत कर पुलिस रिमांड पर लिया गया है। प्रकरण में उनकी भूमिका एवं अन्य संलिप्त व्यक्तियों के संबंध में पूछताछ जारी है।
*गिरफ्तार आरोपियों का विवरणः–*
1. अमित यादव पिता सर्वेश यादव उम्र 22 वर्ष निवासी कुबेर नगर अहमदाबाद, गुजरात।
2. निखिल पिता प्रदुमन सिंह भदोरिया उम्र 22 वर्ष निवासी जय अंबे सोसाइटी भार्गव रोड कुबेर नगर अहमदाबाद, गुजरात।
3. निशंक सिंह पिता अनिल सिंह राठौड़ उम्र 22 वर्ष, निवासी कुबेर नगर अहमदाबाद, गुजरात।
