Tuesday, September 1st, 2026 | 1:34 PM

ये कैसा पागलपन… छात्र ने प्रिंसीपल को गोली मारी, मौके पर ही मौत..

by Amjad Shaikh


प्रदेशवार्ता. मप्र के छतरपुर में एक छात्र ने बेहद करीब से अपने प्रिंसिपल को बाथरूम में घुसकर गोली मार दी. छात्र गोली मारने के बाद स्कूल से बाहर जाते हुए सीसीटीवी कैमरों में भी नजर आ गया हैं. बताया जा रहा है कि वारदात में दो छात्र शामिल थे. छात्रों का दुस्साहस इतना अधिक था कि अपने प्रिंसिपल को गोली मारने के बाद सीधे भागे नहीं बल्की उनके आफिस में गए, उनकी स्कूटी की चाबी उठाई और प्रिंसिपल की गाडी से रवाना हो गए. इस संगीन वारदात की पुलिस जांच कर रही हैं. अभी छात्र फरार है.
ये हत्या ओरक्षा थाना क्षेत्र में हुई हैं.

यहीं पर शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय हैं, जहां पर प्रिंसिपल के पद पर सुरेंद्र कुमार सक्सेना पिछले चार. पांच साल से पदस्थ थे. हत्या के वक्त प्रिंसिपल बाथरूम गए थे, जहां छात्र ने उनके ऊपर फायर कर दिया. छात्र 12वीं क्लास का बताया जा रहा हैं, ढिलापुर गांव का रहने वाला है. स्कूल के अन्य शिक्षकों के अनुसार प्रिंसिपल सक्सेना बेहद सुलझे व्यक्ति थे, उनका किसी के साथ कोई विवाद नहीं था. इस घटना ने शिक्षक और छात्र के रिश्तों को भी कलंकित कर दिया है. ये घटना समाज में बढती हिंसा को भी बताती है, जिसकी चपेट में एक शिक्षक आ गए.

You may also like