Wednesday, August 12th, 2026 | 2:12 AM

रिटायर्ड कर्मचारी घर में कर रहा था अफीम की खेती, पुलिस ने ड्रोन उडाकर धर लिया, बाजार कीमत एक लाख रुपए

by Amjad Shaikh


प्रदेशवार्ता. एक रिटायर्ड बुजुर्ग कर्मचारी को गलत रास्ते पर जाना महंगा पड गया. बुजुर्ग ने अपने घर की बाउंड्री के अंदर अफीम की खेती शुरू कर दी थी. पुलिस को किसी ने सूचना कर दी. पहले तो पुलिस को भी विश्वास नहीं हुआ फिर ड्रोन कैमरे से पहले घर की जांच की. जो तस्वीर और वीडियो आए उसमें साफ.साफ अफीम के पौधे लहलहाते दिख रहे थे.
पूरा मामला मप्र के सिंगरौली जिले का हैं. यहां के माडा थाना के धनहरा गांव में 65 साल के गोवर्धन जायसवाल रहते हैं, वे एनसीएल के कर्मचारी थे. अब रिटायर्ड हो गए. बुजुर्ग को पैसे का लालच आ गया. इस लालच में घर में ही अफीम की खेती शुरू कर दी. पुलिस ने घर पर छापा मारा तो अफीम के 450 पौधे कर्मचारी के घर से मिले, जिनकी बाजार कीमत एक लाख रुपए हैं. जायसवाल पकडाए तो पुलिस से बोले रिटायरमेंट के बाद पेंशन से गुजारा मुश्किल हो रहा था, इसलिए ये रास्ता चुना. अब जायसवाल के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।
सिंगरौली के पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री ने बताया कि अवैध मादक पदार्थों की तस्करी, संग्रहण और खेती के खिलाफ पुलिस लगातार अभियान चला रही है। इस अभियान का नाम ‘ऑपरेशन प्रहार’ है। इस ऑपरेशन के तहत ही जायसवाल को पकड़ा गया।

You may also like