Sunday, June 21st, 2026 | 7:19 PM

बाइक की डिग्गी में मिली हिरण की खाल…पंचायत सचिव बोला ये सब सरपंचपति का कराधरा

by Amjad Shaikh


प्रदेशवार्ता. वन विभाग की टीम ने एक खडी बाइक से हिरण की खाल बरामद की. खाल खुल्ली डिग्गी में रखी हुई थी. बाइक पंचायत सचिव की थी. सचिव धराया तो उसने सरपंचपति के ऊपर आरोप लगा दिए. बोला ये सब उसी का कराधरा है.
मप्र के सतना जिले के मझगांव में अमिलिया ग्राम पंचायत हैं. पंचायत सचिव रामरतन वर्मा की बाइक पंचायत के सामने खडी थी. बाइक की डिग्गी खुली थी, जिसमें किसी ने झांका तो उसे हिरण की खाल नजर आ गई. जागरूक ग्रामीण ने इसकी सूचना वन विभाग को कर दी. ये बाइक सुबह से ही पंचायत के सामने खडी हुई थी. वन विभाग के रेंजर पंकज दुबे ने बताया बाइक की डिग्गी में काली पन्नी में हिरण की खाल मिली हैं. इसकी जांच की जा रही हैं. वहीं इस मामले में सचिव रामरतन का कहना है कि वो तो अपनी बाइक खडी कर अपने जरूरी काम में लग गया था, उसे नहीं पता बाइक की डिग्गी में हिरण की खाल भी हैं. सचिव ने कहा ये साजिश है, सचिव ने सरपंच पति संजीवसिंह उर्फ संजू पर फंसाए जाने का आरोप लगाया हैं. सचिव बोला पंचायत के निर्माण कार्यों को लेकर वो नाराज हैं, इसलिए उसी ने ये सब करवाया है.

You may also like