प्रदेश

डेढ करोड रुपए की संपत्ति और केश लेकर पति को हमेशा के लिए किया सौतन के नाम

प्रदेशवार्ता. साथी महिला अधिकारी के साथ चल रहे प्रेम प्रसंग का मामला कोर्ट तक चला गया. पत्नी ने करीब डेढ करोड रुपए की संपत्ति और केश लेकर रिश्ता खत्म कर लिया और पति को हमेशा के लिए सौतन के हवाले कर दिया. भोपाल के कुटुंब न्यायालय से हुए इस महंगे तलाक ने खासी सुर्खिया बटोरी.
केंद्रीय सरकारी विभाग भोपाल में तैनात एक 42 वर्षीय अधिकारी का प्रेम प्रसंग अपनी ही सहकर्मी के साथ शुरू हुआ। इसके बाद घर में भी विवाद होने लगे. इस प्रेम के परवान चढ़ते ही अधिकारी ने अपने घर, पत्नी और दो मासूम बेटियों की अनदेखी शुरू कर दी। प्रेमिका की उम्र 54 वर्ष है, जो अधिकारी से उम्र में 12 साल बड़ी है।
इस विवाद का असर 16 और 12 साल की दो बेटियों पर पड़ रहा था। मानसिक अवसाद से जूझ रही बड़ी बेटी ने हिम्मत दिखाई और मामले को कुटुंब न्यायालय तक ले गई। काउंसलिंग सत्र के दौरान पति ने दो टूक शब्दों में कह दिया कि वह अपनी पत्नी के साथ खुश नहीं है और उसे अपनी सहकर्मी (प्रेमिका) के साथ ही मानसिक शांति मिलती है। जब रिश्ता जुड़ना नामुमकिन है, तो पत्नी ने एक व्यावहारिक रास्ता चुना।
पत्नी ने मांग रखी की दोनों बेटियों के भविष्य और गुजर बसर के लिए उसे 27 लाख रुपए नकद और और एक शानदार डुप्लेक्स मकान दिया जाए. इस शर्त को प्रेमिका ने मान लिया और कहा कि वो अपने प्रेमी के परिवार को कभी भी बेसहारा नहीं छोडना चाहती. इसके बाद प्रेमिका ने जीवनभर की जमापूंजी देने को तैयार हो गई और सबसे महंगा तलाक कुटुंब न्यायालय में हो गया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button