Friday, June 26th, 2026 | 5:28 AM

ऑनलाइन गेमिंग की लत ने चोर बना दिया…अभिभावक अपने बच्चों पर रखे नजर

by Amjad Shaikh


प्रदेशवार्ता. हाथ में मोबाइल तो युवा और किशोर बुरी आदत की तरफ भी जा रहे हैं. ऑनलाइन गेमिंग की लत में कर्जा सिर पर चढा तो उसे चुकाने में एक युवक चोर बन गया. मां. बाप को ध्यान रखना चाहिए कि उनका बच्चा इस बुरी लत से बचा रहे. देवास जिले लगातार हो रही मोटरसाइकिल चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने हेतु पुलिस अधीक्षक देवास पुनीत गेहलोद के द्वारा मिशन स्तर पर कार्रवाई करने हेतु निर्देशित किया गया है. उक्त घटनाओं की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक पुनीत गेहलोद द्वारा आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया था. थाना प्रभारी भौरासा प्रीति कटारे के नेतृत्व में अलग-अलग टीमों का गठन किया गया. गठित टीमों के द्वारा तकनीकी साक्ष्य,भौतिक साक्ष्य एवं मुखबिर तंत्र सक्रिय किए जाकर सीसीटीव्ही कैमरे चैक किए गए. सीसीटीव्ही कैमरे एवं मुखबिर तंत्र की सूचना पर से आरोपी आरेापी संदीप पिता कैलाश नारायण उम्र 23 साल निवासी ग्राम कमलसरा थाना पचोर जिला राजगढ़ को गिरफ्तार कर आरोपी से प्रारंभिक पूछताछ करने पर आरोपी द्वारा थाना भौरासा क्षेत्र में एवं जिला शाजापुर,शुजालपुर,इन्दौर से मोटरसाइकिल चोरी की घटना को अंजाम देना स्वीकार किया. आरोपी ने बताया कि वह ऑनलाइन गेमिंग की लत के कारण कर्ज़ में होने से चोरी की वारदातों को अंजाम देता था. आरोपी के विरुद्ध थाना भौंरासा पर धारा 303(2) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध किया जाकर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है.
जप्‍तशुदा सामग्री:-07 मोटरसाइकिकल कुल अनुमानित कीमत ₹ 3,00,000 जब्त

You may also like