19
। पुलिस ने झारखंड और बिहार के शातिरों को पकडा है। ये लोगों को धोखा देकर सोने-चांदी के आभूषण हडप लेते थे। 13 जुलाई को फरियादिया रेखा पति अनुराग चौरासिया उम्र 35 साल निवासी वार्ड न. 05 नेमावर व 22 जुलाई को फरियादी शंभु सिंह तोमर पिता भवर सिंह तोमर उम्र 60 साल जाति राजपुत निवासी ग्राम पिपल्यानानकर ने रिपोर्ट किया कि अज्ञात महिलाओं ने सोने व चांदी की रकम की डिजाइन लेने के बदले पैसे देने के बहाने हमारे साथ धोखाधडी की। पुलिस ने धारा 318(4) बीएनएस एवं धारा 318(4) बीएनएस का पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया।
। पुलिस ने झारखंड और बिहार के शातिरों को पकडा है। ये लोगों को धोखा देकर सोने-चांदी के आभूषण हडप लेते थे। 13 जुलाई को फरियादिया रेखा पति अनुराग चौरासिया उम्र 35 साल निवासी वार्ड न. 05 नेमावर व 22 जुलाई को फरियादी शंभु सिंह तोमर पिता भवर सिंह तोमर उम्र 60 साल जाति राजपुत निवासी ग्राम पिपल्यानानकर ने रिपोर्ट किया कि अज्ञात महिलाओं ने सोने व चांदी की रकम की डिजाइन लेने के बदले पैसे देने के बहाने हमारे साथ धोखाधडी की। पुलिस ने धारा 318(4) बीएनएस एवं धारा 318(4) बीएनएस का पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया।उक्त घटना की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी थाना नेमावर टीना शुक्ला के नेतृत्व में विशेष पुलिस टीम गठित की गई। पुलिस टीम द्वारा तकनीकी साक्ष्य, भौतिक साक्ष्य एवं मुखबिर तंत्र सक्रिय कर घटनास्थल के आसपास के सीसीटीव्ही कैमरा चैक किए गए। सीसीटीव्ही फुटैज के आधार पर पुलिस झारखंड व बिहार के आरोपियों को पकड लिया। पूछताछ के दौरान ज्ञात हुआ कि आरोपी महिलाओं को पुराने बर्तन के बदले नए बर्तन देकर महिलाओं का भरोसा जीतते थे एवं सोना-चांदी के आभूषणों की डिजाइन लेने एवं आभूषणों को तंत्र विद्या से दोगुना करने का लालच देकर धोखाधड़ी करते थे। मामले में विधिसम्मत कार्यवाही कर आरोपीगणों को गिरफ्तार कर विवेचना की गई एवं आरोपियों से अपराध में धोखाधड़ी कर प्राप्त मशरूका को बरामद किया गया है ।
गिरफ्तार आरोपी
1. पुष्गर मल्हार पति राधेश्याम मल्हार उम्र 22 साल निवासी ग्राम कंवाल जनपद खेरफा जिला हजारीबाग झारखंड,
2. रूपा पति गब्बर उम्र 20 साल निवासी खरीओ पोस्ट चेचकपी थाना बरकठ्ठा खरियों हजारी बाग झारखंड,
3. गब्बर पिता रोहित मल्हार उम्र 21 साल निवासी चकाई तह. जुमई बिहार
4. बिरजू पिता हीरा मल्हार उम्र 34 साल निवासी हरदिया चित्तरकोली थाना रजोली जिला नवादा बिहार,
5. सोनू पिता कमलेश खटीक उम्र 27 साल निवासी ग्राम खरीओ तह. बरकठा जिला हजारी बाग झारखंड,
6. रानू देवी पति संजय मल्हार उम्र 24 साल निवासी बैरम तह. टाटीझरिया जिला हजारीबाग थाना अंग्गु झारखंड
जप्तशुदा मश्रुका
सोने चांदी के आभूषण किमती करीबन 3,50,000 रूपये एवं पीतल के बर्तन।
You Might Also Like
- अगर बाइक, स्कूटर या कार बिना पीयूषी सर्टिफिकेट के चला रहे हो तो हो जाओ सावधान.. लग सकता है दस हजार तक का जुर्माना…
- एबी रोड का ब्रिज…भोपाल की टेक्निकल टीम से कांग्रेस नेताओं ने किए सवाल नहीं मिला कोई जवाब
- देवास सांसद सोलंकी बोले महापौर को फोन लगाया तो कोई दुर्गेश नाम का फोन उठाता है..!
- जिले की सभी पांचो विधानसभा क्षेत्र की गौशालाओं में गोवर्धन पूजा एवं गौ पूजा कार्यक्रम का हुआ आयोजन
