Sunday, July 12th, 2026 | 1:00 AM

प्रख्यात शायर अजीज रोशन का इंतकाल

by Irfan Ali

देवास। गीतकार, गजलकार, नजमकार शहर के मशहूर शायर अजीज रोशन का लंबी बीमारी के बाद इंतकाल हो गया । शवयात्रा उनके जोशीपुरा स्थित निवास से निकली। खारी बावड़ी की मस्जिद में नमाज ए जनाजा काज़ी नोमान अहमद अशरफी साहब ने अदा कराई । कर्मचारी कॉलोनी कब्रिस्तान में दफनाया गया   सीरत कमेटी अध्यक्ष शकील पठान पत्रकार के ससुर, भाजपा नेता नफीस खान,  समाजसेवी शरीफ मामू के साले,  जावेद खान, नहीफ खान, सोनू के पिता  के निधन से उर्दू अदब और  जगत में शोक की लहर छा गई। उनकी शवयात्रा में भाजपा नेता अंसार अहमद, हाथी वाले, अफजल खान,  प्रकाश  एडवोकेट जावेद उल कादरी, एडवोकेट सैय्यद लियाकत अली, जुबेर मदनी,  डॉक्टर हन्नान फारुकी,  सुल्तान अहमद हाथी वाले,  शब्बीर अहमद इदरीस गौरी,  राजकुमार चंदन, नजीर बब्बू खान मिल वाले, मोहन राजपूत, शायर इस्माइल नजर अकबर देवासी, डॉ. शरीफ जमाल, साबिर पठान,  गुलजार अली, आरिफ वारसी,  शादाब अशरफी, गुड्डू पटेल  आदि ने सम्मिलित होकर श्रद्धांजलि अर्पित की। 

You may also like