Tuesday, August 11th, 2026 | 9:02 PM

मजदूरों को खुदाई में मिला मिट्टी का घडा…खोला तो निकले चांदी के मुगलकालीन सिक्के

by Amjad Shaikh


प्रदेशवार्ता. भिंड जिले के गोहद में खुदाई के दौरान मुगलकालीन खजाना निकलकर बाहर आया हैं. नल जल योजना के लिए पानी की पाइप लाइन बिछाने के लिए खुदाई चल रही थी, खुदाई के दौरान मजदूरों के हाथ एक मिट्टी का घडा लग गया. ये घडा बंद था. मजदूरों ने इसे खोला तो भरभराकर चांदी के सिक्के बाहर गिरने लगे. खुदाई में चांदी का खजाना मिलते ही हल्ला मच गया. मिट्टी के घडे में जो चांदी के सिक्के मिले हैं वो 1700-1800 ईस्वी मध्य के बताए जा रहे हैं. सिक्कों पर उर्दू में अलखामी लिखा हुआ हैं. प्रोफेसर इकबाल अली के अनुसार अलखामी उस समय किसी मुद्रा का नाम हो सकता हैं. सूचना पर मौके पर प्रशासन की टीम भी पहुंची. राजस्व और पुलिस विभाग की टीम ने चांदी के सिक्कों को जब्त कर उन्हें धोया. जिस स्थान पर चांदी के सिक्के मिले उसके आसपास का 500 मीटर का क्षेत्र प्रतिबंधित कर दिया.

You may also like