Thursday, July 16th, 2026 | 11:21 PM

मप्र में देवास जिले की ननासा पंचायत ने महिला सम्मान में लिया फैसला.. गांव में किसी महिला से अभद्रता की तो लगेगा जुर्माना, गाली गलौज बर्दाश्त नहीं होगी

by Amjad Shaikh

प्रदेशवार्ता. महिला दिवस पर एक दिन के लिए महिलाओं की पंचायत बैठी. बैठक में कई प्रस्ताव पास हुए. अब गांव के अंदर महिलाओं के सम्मान से समझौता नहीं होगा. अगर किसी महिला के साथ अभद्रता की, गाली गलौज की तो पंचायत जुर्माना लगाएगी और सख्ती से वसूलेगी. किसी काम से पंचायत आने वाली महिलाओं के मान सम्मान का पूरा ध्यान रखना होगा. मप्र की महिला हितेषी पंचायत कन्नौद विकासखंड की ननासा पंचायत बनी हैं. महिला सम्मान को हमेशा बनाए रखने के लिए महिला पंचायत बैठी, जिसमें अनेक प्रस्ताव पास हुए. मध्यप्रदेश की पहली पंचायत होगी जहां पुरुष सरपंच की उपस्थिति में महिला पंचायत का आयोजन किया गया हो, पंचायत ने महिलाओं के सम्मान में अनेक निर्णय लिए व तत्काल प्रभाव से लागू भी कर दिया. अब समूचे गांव में कोई भी मां,बहन,बेटी को गाली नहीं दे सकेगा, वहीं उनको सम्मानजनक शब्दों के साथ संबोधित करना होगा. अन्यथा पंचायत अर्थदंड लगाएगी. पंचायत में जब भी महिलाओं को किसी कार्य से आना होगा तो उन्हें पूरा सम्मान देना होगा. सम्मान के साथ उनको जलपान के लिए पूछा जाना अनिवार्य होगा, बैठने के लिए कुर्सी दी जाएगी. अगर मौके पर ही समस्या हल हो सकती है तो तत्काल उपस्थिति समस्या का निदान होगा। महिला दिवस पर सभी उपस्थित महिलाओं ने सरपंच रोहित तिवारी के साथ साथ शपथ ली. शपथ में संकल्प लिया हम अन्याय नहीं सहेंगे, हमारे ग्राम को स्वच्छ रखेंगे। हर घर पौधा लगाकर पर्यावरण को बचाएंगे. इस प्रकार महिलाओं के लिए मध्यप्रदेश की पहली पंचायत होगी जिसमें महिलाओं के लिए महिलाओं ने निर्णय पारित करें। इस प्रकार की अनूठी पहल मध्यप्रदेश की पंचायत के लिए पथदर्शक बन सकती है। इस तरह की पहल से न सिर्फ आपराधिक घटनाओं पर रोक लगेगी वरन शराब, तंबाकू,नशे के अन्य साधनों पर अंकुश लगाने का यह काम में सफलता मिलेगी.

You may also like