Sunday, October 11th, 2026 | 8:10 AM

पैदल घूमती महिलाओं का पीछा करती फिर मौका देखकर चेन झपट लेती, पुलिस ने इंदौर की महिला गैंग को पकडा, कार भी जब्त

by Irfan Ali

 प्रदेश वार्ता।  भीडभाड वाले क्षेत्र में पैदल घूमती महिलाओं को निशाना बनाने वाली महिला गैंग को हाटपीपल्या पुलिस ने पकडा हैं।  इनके पास से एक स्वीफ्ट डिजायर कार व 45 हजार नकद सहित 8 लाख का मश्रुका जब्त किया गया। तीनों आरोपी महिलाएं इंदौर की रहने वाली हैं।

 ऑपरेशन त्रिनेत्रम में जनसहयोग से लगे कैमरो की मदद से किया खुलासा करने में पुलिस को मदद मिली हैं। 29 जनवरी को शाम के लगभग 5.30 बजे कस्बा हाटपीपल्या में साप्ताहिक हाट बाजार के दौरान बूजूर्ग महिला के गले से सोने की चेन चोरी की सूचना थाना हाटपीपल्या पर प्राप्त हुई थी।  सूचना मिलते ही तत्काल पुलिस अधीक्षक महोदय के मार्गदर्शन में थाना हाटपीपल्या की विशेष टीम गठित की गई। विशेष टीम द्वारा घटनास्थल पहुंचकर घटनास्थल का सूक्षमता से निरीक्षण किया गया।  उक्त अज्ञात आरोपी के विरूद्ध थाना हाटपीपल्या में धारा 304 B.N.S. का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया। पुलिस की विशेष टीम के द्वारा “ऑपरेशन त्रिनेत्रम” में जन सहयोग से लगे कैमरों की मदद से घटनास्थल एवं आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले एवं तकनीकी साक्ष्य एकत्रित किए गए। सीसीटीवी फूटेज के आधार पर चेन स्नेचिंग करने वाली आरोपियों की पहचान कर घटनास्थल एवं आसपास के सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अज्ञात आरोपियों की पहचान कर हिरासत में लिया गया व महिला आरोपियों से अन्य अपराध के संबंध मे विस्तृत पुछताछ की जा रही है।

*तरीका वारदात*….           

  महिला आरोपियों द्रारा भीड़भाड़ वाले इलाके में पैदल घुमती महिलाओं का पीछा कर चेन स्नेचिंग की वारदात को अंजाम देती हैं।

*गिरफ्तार आरोपियों के नाम* :-

1. प्रीति पति संदीप हाथागली उम्र 32 साल निवासी राजेन्द्र नगर इंदौर

2. भारती पति शक्ति हाथागली उम्र 40 साल निवासी राजेन्द्र नगर इंदौर 

3. सानिया पिता सचीन शाक्टे उम्र 19 साल निवासी राजेन्द्र नगर इंदौर       

*सराहनीय कार्य*:-                                                                                                                                उक्त सराहनीय कार्य में उनि हर्ष चौधरी,सउनि भीमलाल गणावा,प्रआर पूजा बामनिया,आर अर्पित, निलेश,कमल,विशाल,अनुज,सैनिक अर्जुन एवं सायबर सेल से प्रआर सचिन चौहान की सराहनीय भूमिका रही है।

You may also like