Sunday, July 12th, 2026 | 4:59 AM

किसानों की ऋण वसूली का पैसा लेकर जा रहे सोसायटी के कर्मचारी से लूट, 32 लाख रुपए छिनकर भागे बदमाश

by Amjad Shaikh

प्रदेशवार्ता. देवास जिले के पीपलरावां क्षेत्र के जमोनिया में स्थित सहकारी सोसायटी के सहायक सचिव मुकेश पटेल के साथ लूट हो गई. दो बदमाशों ने पटेल से 32 लाख रुपए लूट लिए. पटेल ये पैसा लेकर टोंकखुर्द स्थित सहकारी बैंक में जमा करने जा रहे थे. ये पैसा किसानों की ऋण वसूली का था. वे जब बरदू गांव के रास्ते पर पहुंचे तभी बाइक सवार दो बदमाशों ने रोक लिया. दोनों बदमाश रास्ता रोककर धमकाने लगे. इस दौरान मौका देखकर बदमाशों ने रुपए से भरा बैग छीन लिया. बदमाशों ने हुलिया छिपाने के लिए हेलमेट पहना हुआ था. इस कारण कर्मचारी पहचान नहीं सका. लूट की सूचना मिलते ही टोंकखुर्द पुलिस ने चेकिंग शुरू की साथ ही आसपास के थानों को भी अलर्ट किया. कुछ दिन पहले भी टोंकखुर्द थाना अंर्तगत आने वाले आलरी के जियो पेट्रोल पंप पर लूट हुई थी. बाद में पुलिस ने आरोपियों को यूपी से पकड लिया था. इस क्षेत्र की सडकें सुनी होती हैं. दोपहर में तो सन्नाटा रहता है, ऐसे में इतनी बडी राशि लेकर बाइक से कर्मचारी का अकेले जाना भी लापरवाही को दर्शाता हैं.

You may also like