Friday, July 17th, 2026 | 12:51 AM

रमजान में बच्चे भी रख रहे रोजा, रोजेदारों का हुआ स्वागत

by Irfan Ali


( शकील पठान )

देवास। रमजान का महीना अब अपने अंतिम दौर में हैं।  आखिरी अशरे के रोजों के बीच बच्चें भी रोजा रख रहे हैं। जिन बच्चों का इस साल के रमजान में पहला रोजा हैं। उनका सभी उत्साह बडा रहे हैं । हर साल की तरह इस साल भी रोजा रखने वाले बच्चों का सीनियर काजी द्रारा सम्मान किया गया। काजी साहब से सम्मान पाकर बच्चे भी खुश हैं।
वहीं मस्जिदों में रमजान की विशेष नमाज भी चल रही हैं। इस नमाज को तरावीह की नमाज कहते हैं। इस नमाज में भी अलग.अलग मस्जिदों में जाकर बच्चें भी शामिल हो रहे हैं। घर के बडे लोग भी बच्चों का उत्साह बढा रहे हैं।
रमजान के मुबारक महीने में बड़ों के साथ बच्चे भी रमजान का रोजा रखने में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। शहर काजी देवास सीनियर मौलाना इरफान अहमद अशरफी ने ऐसे रोजा रखने वाले बच्चों का स्वागत किया। जिसमें राययान, रिजवान मिर्जा, तस्मिया मलिक खान, सैयद फराज जफर अली, राहिल रिजवान मिर्जा, इसरा मलिक खान, सैयद इजहार जफर अली का स्वागत किया। इस अवसर पर काजी नोमान अहमद अशरफी ने स्वागत किया। नन्हें बच्चों को मुबारकबाद दी।

You may also like