Thursday, July 16th, 2026 | 8:22 PM

उर्स की छडिया लेकर कलंदर व मलंग दिल्ली से रवाना.. 31 को ये पहुंचेंगे अजमेर…

by Amjad Shaikh


प्रदेशवार्ता. ख्वाजा गरीब नवाज के उर्स को लेकर जहां अजमेर में तैयारियां शुरू हो गई. वहीं देशभर के कलंदर, मलंग, फुकरा का दल अजमेर के लिए रवाना हो चुका हैं. उर्स का झंडा 28 दिसंबर को बुलंद दरवाजे पर चढाएंगे. वहीं उर्स में अन्य राज्यों से आने वाले जायरीनों के लिए टेंट और डोम लगाने का काम कल रविवार से शुरू हो जाएगा. एडीए ने इसके लिए 2 करोड 40 लाख रुपए के वर्क आर्डर जारी कर दिए हैं. जयपुर की फर्म को टेंट लगाने का काम दिया जा रहा हैं जो कुल 17 डोम लगाएगी. देश के अलग. अलग हिस्सों से कलंदर, मलंग, फुकरा और मिस्कीन बाबा दिल्ली में हजरत कुत्तुबुद्दीन बख्तियार काकी की दरगाह पर जुटते है. इस बार कलंदर व मलंग के दल में तीन हजार लोग शामिल थे. दिल्ली में महरौली स्थित हजरत कुत्तुबुद्दीन बख्तियार काकी की दरगाह से शुक्रवार को जुम्मे की नमाज के बाद छडिया रवाना हुई. दरगाह खादिम जुल्फिकार चिश्ती ने बताया की फातिहा के बाद कलंदर और मलंगों को रवाना किया गया. अलग अलग दल में कलंदर और मलंग छडिया लेकर अजमेर के लिए निकले जो 31 दिसंबर को अजमेर पहुंचेगे. ख्वाजा साहब के उर्स की शुरुआत चांद दिखते ही हो जाएगी.

You may also like