Friday, July 31st, 2026 | 2:33 AM

अजमेर उर्स..पीएम मोदी की चादर लेकर दरगाह पर 4 जनवरी को आएंगे केंद्रीय मंत्री रिजिजू

by Amjad Shaikh


प्रदेशवार्ता. केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू शनिवार 4 जनवरी को ख्वाजा मोईनुद्दीन चिश्ती की दरगाह शरीफ पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा भेजी गई चादर पेश करेंगे। रिजिजू शनिवार को सुबह 7.15 बजे विमान से जयपुर हवाई अड्डे पहुंचेंगे। वहां से वह सड़क मार्ग से अजमेर पहुंचेंगे। केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री तथा संसदीय कार्यमंत्री किरेन रिजिजू शनिवार 4 जनवरी को ख्वाजा मोईनुद्दीन चिश्ती की दरगाह शरीफ पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा भेजी गई चादर पेश करेंगे। उल्लेखनीय है कि हर वर्ष ख्वाजा मोईनुद्दीन चिश्ती के सालाना उर्स के मौके पर प्रधानमंत्री की ओर से दरगाह शरीफ पर चादर पेश की जाती है।
सामान्यतः केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री प्रधानमंत्री की तरफ से चादर चढ़ाए जाने के अवसर पर उपस्थित रहते हैं। रिजिजू शनिवार को सुबह 7.15 बजे विमान से जयपुर हवाई अड्डे पहुंचेंगे। वहां से वह सड़क मार्ग से अजमेर पहुंचेंगे। सुबह 11 बजे वह अजमेर दरगाह शरीफ पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा भेजी गई चादर पेश करेंगे। इस अवसर पर वह दरगाह के वेब पोर्टल तथा श्रद्धालुओं के लिए ‘गरीब नवाज़’ एप जारी करेंगे। इसके अलावा वह उर्स आयोजन के लिए ऑपरेशन मैनुअल भी जारी करेंगे।

You may also like