प्रदेशवार्ता. अफसर की संवेदनशीलता पर सवाल खडा करते हुए मुख्य सचिव नाराज हो गए. दरअसल अफसर ने गृह नगर जाने के लिए छुट्टी स्वीकृति कराई थी लेकिन वे घूमने के लिए कश्मीर पहुंच गए. आनलाइन बैठक में ही मुख्य सचिव के सामने सच्चाई खुल गई, जिसके बाद उन्होंने कलेक्टर के रवैये को असंवेदनशील करार दिया.
राजस्थान इस समय भीषण गर्मी का प्रकोप हैं. गर्मी के साथ ही पेयजल संकट खडा हो गया हैं. इसे लेकर भजनलाल सरकार अलर्ट मोड पर हैं. राज्य के मुख्य सचिव सुधांशु पंत भी इसको लेकर एक्शन में हैं। मुख्य सचिव प्रदेश में गर्मी और बिजली, पानी की समस्या को लेकर कलेक्टर्स की ऑनलाइन मीटिंग ले रहे थे. इस दौरान मुख्य सचिव के निशाने पर करौली के कलेक्टर नीलाभ सक्सेना आ गए. जिन पर प्रमुख सचिव ने जमकर गुस्सा उतारा. बैठक के दौरान मुख्य सचिव ने करौली कलेक्टर की लोकेशन पूछ ली. इस पर कलेक्टर ने बताया कि वह जम्मू कश्मीर है। यह सुनकर मुख्य सचिव भड़क गए। उन्होंने ऑनलाइन ही कलेक्टर की जमकर क्लास लगा दी।
नाराज प्रमुख सचिव ने कहा आपने जरूरी काम से होमटाउन जाने के लिए छुट्टियां मांगी थी. लेकिन आप कश्मीर चले गए. आपका ये गैर जिम्मेदाराना रवैया आपके प्रशासनिक संवेदनशीलता पर सवाल खड़ा करता है. मुख्य सचिव ने आगे कहा कि ‘आपके जिले में लोग गर्मी, बिजली और पानी से परेशान है. यदि आपने कश्मीर ट्रिप की जानकारी दी होती तो छुट्टियां रद्द की जा सकती थी.
0 221 1 minute read

