Sunday, July 12th, 2026 | 1:00 AM

जो किसान पराली नहीं जलाएगा उसे मप्र सरकार देगी पैसा…एक एकड खेत वाले किसान को तीन हजार रुपए तक मिलेगी प्रोत्साहन राशि

by Amjad Shaikh


प्रदेशवार्ता. मप्र सरकार किसानों के लिए नई योजना लेकर आई हैं. पराली नहीं जलाने वाले किसानों को इस योजना से जोडा गया हैं. एक एकड खेत के किसान को 1500 से लेकर 3000 हजार रुपए तक की प्रोत्साहन राशि योजना में दी जाएगी.
मप्र सरकार ने इस योजना को अन्नदाता मिशन (कृषक कल्याण मिशन) नाम दिया है। इस योजना के अंतर्गत किसानों को पराली ना जलाने सहित पांच शर्तें पूरी करने पर अनुदान दिया जाएगा। 15 अप्रैल को हुई कैबिनेट मीटिंग में इस मिशन को सैद्धांतिक मंजूरी दे दी गई है। इस योजना का लाभ लेने के लिए किसानों के सामने पांच शर्ते रखी गई हैं. जिनमें पराली जलाने से मुक्त खेती को अपनाना, कृषि ऋण का समय पर भुगतान करना, उर्वरक का बहुत कम इस्तेमाल वाली तिहलन व दलहन फसल का उत्पादन करना, पानी के बहुत कम उपयोग वाली कृषि पद्धतियों को अपनाना साथ ही कीटनाशकों का कम से कम उपयोग करना. इस स्कीम के जरिए किसानों की आय बढ़ाने के साथ साथ उन्हें जलवायु अनुकूल खेती और फसलों के सही दाम दिलाना है। एक एकड़ खेत वाले किसान को 1500 रुपए से लेकर 3 हजार रुपए प्रोत्साहन राशि देने की सरकार की योजना है।

You may also like