Saturday, September 26th, 2026 | 3:22 AM

विधायक शर्मा ने किया समर्थन मूल्य खरीदी केंद्र का शुभारंभ

by Irfan Ali

कन्नौद- (प्रदीप श्रोत्रिय)
महालक्ष्मी वेयरहाउस उपार्जन केंद्र ननासा में मध्यप्रदेश सरकार द्वारा सोयाबीन के समर्थन मूल्य पर खरीदी का शुभारंभ मंगलवार को विधायक पंडित आशीष शर्मा ने किया। विधायक शर्मा ने मौजूद सभी किसानों के साथ साथ पूजा-पाठ कर तोल कांटे का पूजन किया।अन्नदाता किसानों का स्वागत किया गया। विधायक शर्मा ने कहा कि मध्यप्रदेश में पहली बार समर्थन मूल्य पर सोयाबीन खरीदा जा रहा है. केंद्र सरकार के कृषिमंत्री शिवराज सिंह चौहान, मध्यप्रदेश के कृषि मंत्री ऐदल सिंह कंसाना, मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने किसानों को हर संभव मदद करने के लिए मार्ग को खोला है। इस दौरान भाजपा जिला उपाध्यक्ष राजेश जोशी, नप अध्यक्ष प्रतिनिधि संतोष जाट, भाजपा मंडल अध्यक्ष अनोखी चौहान, जनपद सदस्य रामनिवास भाकर, भाजपा नगर अध्यक्ष राजकुमार वर्मा, सरपंच रोहित तिवारी, नगर परिषद उपाध्यक्ष संदीप धूत, गोविंद गर्ग एवं वृत्ताकार सेवा समिति के प्रबंधक गोपाल पुरोहित, वेयरहाउस मैनेजर राजेश करोड़िया, ब्रांच मैनेजर राजेश उज्जैनिया सहित किसान मौजूद थे।

You may also like