Saturday, September 26th, 2026 | 3:36 AM

देवास में विभिन्‍न प्रतिष्‍ठानों से मावा एवं मावे से बनी मिठाइयों के नमूनें लेने की कार्यवाही की

by Irfan Ali

देवास जिले में त्यौहारों में नागरिकों को मिलावट रहित एवं शुद्ध खाद्य पदार्थ प्राप्त हो इस के लिए देवास शहर में तहसीलदार सपना शर्मा एवं खाद्य सुरक्षा अधिकारी  सुरेन्द्र ठाकुर ने मधुर स्वीट्स उज्जैन रोड़ देवास से मिल्क केक, गुपचुप मिठाई, दूध कतली, दूध पेढ़ा, मलाई टिकिया, मलाई बर्फी, मुकेश स्वीट्स एण्ड नमकीन मोती बंगला देवास से मेंगो कटलस, अपना स्वीट्स मोती बंगला देवास से मिल्क केक (लूज), केशर मावा पेढ़ा (लूज) एवं अपना स्वीट्स उज्जैनी सेंव खाद्य पदार्थों के नमूने लेकर सभी नमूनों को जांच के लिए राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भोपाल भेजे गये।

देवास जिले में त्यौहारों को ध्यान में रखते हुए नमूना संग्रहण की कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।

You may also like