Sunday, July 12th, 2026 | 3:27 AM

सतवास में थाने के बाहर लगी भारी भीड… प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतु पटवारी ने संभाला मोर्चा

by Amjad Shaikh


प्रदेशवार्ता. दलित युवक मुकेश लोंगरे की शनिवार को थाने में मौत के मामले ने तूल पकड लिया है. कांग्रेस दलित युवक की मौत पर आक्रमक हो गई है. रविवार को दोपहर के समय दलित युवक के समर्थन में हजारों लोग थाने के बाहर जमा हो गए. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतु पटवारी भी लोगों के बीच पहुंचे और युवक की मौत पर रोष जताया. प्रदर्शन कर रहे लोगों के बीच पटवारी ने पुलिस की आत्महत्या वाली थ्यौरी पर कई सवाल खडे किए. पटवारी के साथ पूर्व मंत्री सज्जनसिंह वर्मा भी सतवास पहुंचे है. इसके पहले पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव ने भी दलित युवक की मौत पर सवाल उठाए थे तथा टीआई और दोषी पुलिसकर्मियों के निलंबन की मांग रखी थी. मामले में टीआई को निलंबित कर दिया गया है तथा जांच के लिए न्यायिक आयोग बना हैं.

You may also like