Sunday, June 21st, 2026 | 11:21 PM

अपनी बात रखने के लिए तहसीलदार को ज्ञापन देना पडा, ग्रामीण भी तहसीलदार के पक्ष में आए.. खातेगांव में विवाद का अनूठा मामला..!

by Amjad Shaikh

प्रदेशवार्ता. देवास जिले में तहसीलदार के विरोध में हिंदूवादी संगठन ने मोर्चा खोल दिया. इस विवाद ने तुल पकड लिया. संगठन ने अल्टीमेट दिया कि तहसीलदार को 24 घंटे में निलंबित किया जाए. फोरलेन सडक किनारे मंदिर हटाने के बाद विवाद हुआ. हिंदू संगठन ने मनमानी का आरोप लगाया. जिस गांव में मंदिर है, वहां के ग्रामीण तहसीलदार के पक्ष में खडे हो गए. बोले कि हमसे पूछकर ही मंदिर हटाया.
विवाद इंदौर.बैतुल फोरलेन के एक मंदिर को शिफ्ट करने को लेकर उपजा. नयापुरा में प्राचीन हनुमान मंदिर को हटाकर अन्य जगह शिफ्ट किया गया हैं. इस मामले में हिंदू संगठन का कहना है कि हमने दो दिन का समय मांगा था. लेकिन इसके पहले ही मंदिर को हटा दिया. विरोध में हिंदू संगठन ने सीएम के नाम ज्ञापन देकर तहसीलदार को निलंबित करने की मांग रखी. इधर विवाद बडा तो तहसीलदार अरविंद दिवाकर खुद सामने आए. उनके समर्थन में खातेगांव तहसील में पदस्थ राजस्व निरीक्षक, पटवारी और अन्य कर्मचारियों ने ज्ञापन देकर विस्तार से बाते रखी. ज्ञापन में बताया कि क्षतिग्रस्त मंदिर को ग्रामीणजन के सहयोग से स्थानांतरित किया गया. लेकिन गांव के बाहर के व्यक्ति मुन्ना विश्नोई व उसके साथी हंगामा करने लगे. ग्रामीणों को जब इस विवाद की सूचना मिली तो वे भी तहसीलदार के पक्ष में आ गए. ग्रामीणों ने एक ज्ञापन सौंपा और बताया कि विधिवत पंचनामा बनाने के बाद ही मंदिर शिफ्ट करने की कार्रवाई शुरू हुई. नए मंदिर का भूमिपूजन हुआ. इसके बाद हनुमान मंदिर का विधिवत अभिषेक कर मूर्ति उठाने का काम ग्रामीणों की मौजूदगी में किया गया. ग्रामीणों ने कहा कि ये तहसीलदार के खिलाफ व्यक्तिगत विरोध के चलते किया गया. जो लोग ये सब बाते कर रहे वे बाहरी हैं. ये लोग मूर्ति खंडित होने का दुष्प्रचार कर रहे जो कि गलत हैं.

You may also like