Sunday, June 21st, 2026 | 11:22 PM

डीजे तो दिनदहाडे ही बज रहे हैं.. वो भी शहर में.. क्या इन पर कार्यवाही होगी…?

by Amjad Shaikh

कलेक्टर को डीजे के शोर की शिकायतें मिली, तहसीलदारों को दिए कार्यवाही के निर्देश
देवास. डीजे का शोर लोगों को बेचैन कर रहा हैं. अब इसकी कानफोडू और दिल की धमनियां तक हिलाने वाली आवाज लोगों को बर्दाश्त नहीं हो रही हैं. परेशान लोगों ने कलेक्टर ऋषभ गुप्ता से एक्शन लेने की गुहार लगाई हैं. कलेक्टर गुप्ता जिले में जहां भी दौरे पर गए लोगों ने अन्य शिकायतों के साथ ही कानफोडू डीजे की आवाज को बंद कराने की भी गुहार लगाई. लोगों का एक ही कहना था कि अब बहुत हो गया इस पर रोक लगना चाहिए. कलेक्टर ने शिकायतों को गंभीरता से लिया हैं और सोमवार को अधिकारियों के साथ बैठक में सभी तहसीलदारों को निर्देश जारी कर दिए. कलेक्टर गुप्ता ने तहसीलदारों से कहा कि वे शाम के समय घूमें और डीजो को पकडे. हालाकि डीजो का भी अपना वर्गीकरण हैं. नेताओं का अगर किसी कार्यक्रम को संरक्षण है तो डीजे पर कार्यवाही आसान नहीं हैं. नेताओं का इगो हर्ट कर जाएगा. नेतागिरी के चलते किसी की हिम्मत नहीं होती की डीजे को जब्त करें. जिले के दूरदराज क्षेत्रों की तो छोडो शहर के अंदर ऐसा कौन सा कार्यक्रम है जो बिना डीजे के होता हैं? अगर शहर के अंदर ही सख्ती हो जाए तो शांति और सुकून स्थापित हो जाए. शहर के अंदर अब बहुत शोर बर्दाश्त कर लिया. बुजुर्गों, बच्चों और दिल के रोगियों की सेहत के लिए इस पर प्रभावी रोक लगना चाहिए.

You may also like