Thursday, July 16th, 2026 | 8:58 PM

ऐसी लागी लगन मीरा हो गई मगन                                     द्वारका मंत्री ने कर्ण प्रिय भजनों से समा बांधा

by Irfan Ali

शनि देव,सत्यनारायण मंदिर पर हुई भव्य भजन संध्या छप्पन भोग लगाकर भगवान की महाआरती की गई

देवास। शनिदेव सत्यनारायण मंदिर मीरा बावड़ी पर दीपावली के पावन पर्व पर भगवान सत्यनारायण भगवान व शनि देव भगवान को छप्पन भोग  लगाकर भव्य संध्या का आयोजन किया गया। मंदिर के अजय कानूनगो ने बताया कि इस अवसर पर प्रसिद्ध भजन गायक शहर के लाडले द्वारका मंत्री के भजन संध्या का आयोजन किया गया। गणेश जी, हनुमान जी, राम जी के भजनों के साथ बहुत ही प्रिय भजन ऐसी लागी लगन मीरा हो गई मगन वो तो गली-गली हरी गुण गाने लगी, यशोमती मैया से बोले नंदलाला, तुम ना सुनोगे तो कौन सुनेगा जैसे अतिप्रिय भजनों को अपने अंदाज में गाकर खूब तालियां बटोरी। भगवान को भोग का भजन भोग समर्पित किया गया और फिर नृत्य का दौऱ शुरू हुआ। सांवरियो है सेठ म्हारी राधा जी सेठानी है, होके श्याम की दीवानी राधा रानी नाचे रे, मीठे रस से भरियो जैसे भजनों पर भजन उपस्थित श्रोताओं ने जमकर खुशियां मनाई व नृत्य किया। इस अवसर पर महेंद्र दुबे, विजय कुमार, संतोष विजयवर्गी, दिव्या विकास त्रिपाठी, कृति, आदित्य श्रीवास्तव, श्रुति, गौरव गायकवाड, अशोक सोमानी, रानू चौरसिया, प्रेम चौधरी, प्रेम प्रजापति, सहित बड़ी संख्या में सपरिवार भक्त उपस्थित थे। लगातार 3 घंटे तक अनवरत भजनों की वर्षा होती रही। रात 12बजे भगवान की महाआरती कर सभी भक्तो को महाप्रसाद का वितरण किया गया। अंत में आभार बहन भावना दुबे ने व्यक्त किया।

You may also like