Sunday, July 12th, 2026 | 2:09 AM

बागली विधायक ने बैठक में जो कहा था उसी का दोहराव करते हुए सोनकच्छ विधायक ने भी बिजली कंपनी को नसीहत कर दी…बिजली कंपनी खराब ट्रांसफार्मरों को समय पर नहीं सुधार पा रही…!

by Amjad Shaikh

देवास. पहले बागली अब सोनकच्छ विधानसभा में भी खराब ट्रांसफार्मर बडा सिरदर्द ग्रामीणों के लिए हैं. एक बार ट्रांसफार्मर खराब हुआ तो बिजली कंपनी उसे जल्दी ठीक नहीं करती हैं. बागली विधायक मुरली भंवरा ने इस तरफ बिजली कंपनी का ध्यान खींचा था, अब सोनकच्छ विधायक डा. राजेश सोनकर ने भी बिजली कंपनी से कहा है कि वो बार. बार खराब होते ट्रांसफार्मर की परेशानी से ग्रामीणों को निजात दिलाए इसके लिए विधायक ने सुझाव दिया है कि कंपनी ट्रांसफार्मर की क्षमता को बढा दे, ऐसा होने पर ट्रांसफार्मर जल्द खराब नहीं होंगे.
सोनकच्छ विधानसभा क्षेत्र में किए जा रहे निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक विधायक सोनकच्छ डॉ. राजेश सोनकर और कलेक्टर ऋषव गुप्ता की उपस्थिति में कलेक्टर कार्यालय सभाकक्ष में आयोजित हुई। बैठक में जिलाधिकारियों ने अपने-अपने विभागों द्वारा किए जा रहे कार्यों की जानकारी प्रजेंटेशन के माध्यम से दी.
बैठक में विधायक डॉ. सोनकर ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र में विभागों द्वारा किए जा रहे हैं निर्माण और विकास कार्यों को समय-सीमा में पूर्ण किया जाये। बैठक में पीएमजीएसवाय विभाग ने सोनकच्छ विधानसभा क्षेत्र में किये जा रहे कार्यों की जानकारी प्रजेंटेशन के माध्यम से दी। बैठक में विद्युत विभाग की समीक्षा विधायक डॉ. सोनकर द्वारा की गई, जिस पर विभाग द्वारा बताया गया कि क्षेत्र में ट्रांसफॉर्मर व विद्युत सप्लाई के संबंध में जानकारी दी गई। विधायक डॉ. सोनकर ने निर्देश दिए कि जिन गांवों में ट्रांसफॉर्मर की कैप्सिटी बढ़ाने की आवश्यकता हैं वहां पर ट्रांसफॉर्मर क्षमता बढ़ाई जाएं। विधायक डॉ सोनकर ने कहा कि सोनकच्छ विधानसभा क्षेत्र में ट्रांसफार्मर की समस्याएं ज्यादा आती है, ट्रांसफार्मर खराब होने की स्थिति में विभाग शीघ्र ठीक करने की कार्यवाही करें। बैठक में कलेक्टर श्री गुप्ता ने विद्युत विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये कि विभाग द्वारा किये जा रहे कार्यों को शीघ्र पूर्ण करें।
सरकारी जमीनों पर कब्जा जमा लिया… बैठक में बताया गया कि ग्रामों में शासकीय भूमि पर लोगों द्वारा अतिक्रमण कर लिया गया है। इस पर विधायक डॉ. सोनकर एवं कलेक्टर श्री गुप्ता ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मौका मुआयना करके इन शासकीय जगह पर से तुरंत अतिक्रमण हटाएं एवं इसकी जानकारी भी दें। इसके साथ ही अन्य स्थानों पर जहां पर शासकीय भूमि पर अतिक्रमण किया गया है उसे भी तुरंत हटाने की कार्रवाई करें।

You may also like