Sunday, July 12th, 2026 | 2:07 AM

केंद्र सरकार का पायलट प्रोजेक्ट.. भिखारी मुक्त होगा इंदौर शहर.. 1 जनवरी से किसी को भीख दी तो होगी एफआईआर…

by Amjad Shaikh


प्रदेशवार्ता. मप्र का इंदौर शहर पूरी तरह से भिखारी मुक्त होगा. भीख मांगना और भीख देना दोनों अब मुसीबत का कारण बन जाएगा. दरअसल इंदौर शहर को केंद्र सरकार ने पायलट प्रोजेक्ट में शामिल किया हैं. इस पायलट प्रोजेक्ट में शहर को भिखारी मुक्त शहर बनाया जाएगा. इस अभियान में देश के  दिल्ली, बेंगलुरु, चेन्नई, हैदराबाद, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, पटना, अहमदाबाद जैसे बडे शहर भी शामिल हैं. पूरे मप्र में इंदौर का चयन किया गया है. जिला कलेक्टर आशीष सिंह के मुताबिक भीख मांगने के खिलाफ जागरूकता अभियान चला रहे हैं. ये पूरे दिसंबर माह चलेगा. उसके बाद यदि कोई 1 जनवरी से भीख देते पाया गया तो उस पर पुलिस केस दर्ज हो जाएगा.

You may also like