Sunday, June 21st, 2026 | 8:49 PM

मप्र शासन के आदेश ने नायब तहसीलदार को बना दिया पटवारी.. कार्यवाही से महकमे में मचा हडकंप

by Amjad Shaikh


प्रदेशवार्ता. मप्र शासन के आदेश के बाद एक नायब तहसीलदार पर डिमोशन की गाज गिर गई. अब उनकी तहसीलदारी चली गई और उन्हें पटवारी बनाकर दूसरी जगह भेज दिया गया. इस कार्यवाही ने महकमे में भी सनसनी मचा दी तथा कार्यवाही के बाद हडकंप मचा हैं. आदेश कलेक्टर के पास पहुंचा और शासन की मंशानुसार कलेक्टर ने डिमोशन के आदेश भी जारी कर दिए. मध्यप्रदेश शासन के नायब तहसीलदार पर कार्रवाई का आदेश आगर मालवा कलेक्टर राघवेन्द्र सिंह को भेजा गया था जिसमें लिखा है आगर में पदस्थ नायब तहसीलदार अरुण चन्दवंशी को शासन के नियमों के खिलाफ काम करने पर डिमोट किया जा रहा है। उनकी पटवारी के पद पर तैनाती की जाए, अब वे उज्जैन जिले में बतौर पटवारी सेवाएं देंगे। आदेश के बाद आगर कलेक्टर ने अरुण चंदवशी का उज्जैन ट्रांसफर कर दिया है. नायब तहसीलदार पर आरोप था कि उन्होंने ग्राम झोंटा, बीजानगरी में रहने के दौरान शासन के नियमों के खिलाफ काम किया और फर्जी आदेश जारी किए। इसके साथ ही बीजानगरी में उनके रहते बनाए गए गरीबी रेखा के राशन कार्ड में भी गड़बड़ी की शिकायत मिली थी। जांच में शिकायत सही साबित हुई और इस आधार पर उन्हें अब नायब तहसीलदार से डिमोट कर पटवारी बना दिया गया है।

You may also like