Sunday, June 21st, 2026 | 7:20 PM

एसपी आफिस में बांध दिया बछडा…. फरियादी बोला चोर नहीं पकड सकते तो अब तुम ही पालो ये बछडा

by Amjad Shaikh


प्रदेशवार्ता. छतरपुर में एक किसान की भैंस चोरी हो गई. भैंस ले जाते चोर सीसीटीवी कैमरे में भी नजर आ गए लेकिन पुलिस एक माह बाद भी चोरों का पता नहीं लगा पाई. पुलिस से परेशान एक किसान अपने भैंस के बछड़े को लेकर एसपी ऑफिस पहुंच गया उसे वहीं पर बांध दिया। उसे देखने के लिए लोगों की भीड़ जमा हो गई। चारों तरफ इसकी चर्चा होने लगी। भैंस मालिक भैया लाल पटेल ने बताया कि हम लोग गरीब किसान हैं खर्चा नही उठा सकते हैं। भैंस का बछड़ा रोजाना 200 रुपए का दूध पी जाता है। उसकी मां (भैंस ) न होने पर हमें दूध खरीदना पड़ रहा है। भैंस कर्री गांव से चोरी हो गई थी। चोरी की भैंस को ले जाते हुए चोर गांव के रास्ते में लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद भी हो गए हैं। बछडा एक माह का था तब भैंस चोरी हुई थी. अब वो दो माह का हो चुका. परिवार उसका खर्च नहीं उठा सकता इसलिए अब बछडा पुलिस के हवाले करने एसपी आफिस किसान पहुंच गया. हालाकि किसान को सीएसपी ने आश्वस्त किया है कि भैंस ढूंढ निकालेंगे.

You may also like