Tuesday, September 1st, 2026 | 2:51 PM

आंगनवाडी में जब इतना सब कुछ दे रहे तो फिर कुपोषण क्यों नहीं घट रहा…!

by Amjad Shaikh


प्रदेशवार्ता. मप्र में कुपोषण कम होने का नाम नहीं ले रहा हैं. मप्र सरकार के खुद के आंकडे बता रहे है कि प्रदेश में 5 लाख 41 हजार बच्चे कुपोषित हैं. हालाकि कुपोषण का सवाल जब विधानसभा में उठा तो महिला बाल विकास विभाग की मंत्री निर्मला भूरिया ने अजीब ही बयान सामने रख दिया, मंत्रीजी कहती है कि ये सिर्फ मप्र की समस्या नहीं हैं, बल्कि विदेशों में भी कुपोषण की समस्या बनी हुई हैं. उन्होंने दावा किया की हमारी सरकार कुपोषण को खत्म करने पर काम कर रही हैं. मंत्री भूरिया का विभाग आंगनवाडियों के माध्यम से मप्र के 62 लाख से अधिक बच्चों को मेन्यू के हिसाब से भोजन देने का दावा करता हैं, अगर बच्चों को मेन्यू के हिसाब से भोजन मिल रहा है तो फिर कुपोषण की समस्या खत्म क्यों नहीं हो रही. ये आंकडे अभी तक घटे नहीं हैं.

You may also like