Sunday, July 12th, 2026 | 3:30 AM

बिजली कंपनी देवास के बडे बकायादार… किसी की बाइक, ट्रैक्टर जब्त किया.. तो किसी की दुकान कर दी सील.. वसूले एक करोड रुपए

by Amjad Shaikh


प्रदेशवार्ता. बिजली कंपनी देवास ने अपने बडे बकायादारों पर सख्ती शुरू कर दी हैं. जो लंबे समय से बिल नहीं भर रहे उनके वाहन व अन्य सामान जब्त किए गए. दुकानें भी सील की गई. सख्ती का असर है कि बिजली कंपनी अब तक एक करोड रुपए वसूल चुकी हैं.
“ड्यूज रिकवरी एक्ट” के तहत वसूली की कार्यवाही की जा रही हैं, जिसमें बकायादारों के विद्युत कनेशन विच्छेदित कर चल/अचल संपत्ति की जब्ती कुर्की की कार्यवाही की जा रही है। चलाये जा रहे अभियान के तहत सम्पूर्ण जिले में कुल 1058 उपभोक्ताओं पर बकाया राशि 1.99 करोड़ रूपए के विरुद्ध कार्यवाही की गई जिसमें उनकी मोटरसाइकल, ट्रैक्टर, आटा चक्की एवं अन्य सामग्रियों को जब्त करने के साथ-साथ दुकानें भी सील करते हुए बैंक खाते सीज किए जा रहे है। सघन चेकिंग एवं जब्ती कुर्की की कार्यवाही के दौरान कुल 700 उपभोक्ताओं द्वारा लगभग राशि 01 करोड़ रूपये का भुगतान किया गया।
कार्यवाही को प्रभावशील किये जाने में संबंधित क्षेत्र के पदेन तहसीलदार द्वारा देवास शहर एवं ग्रामीण, सोनकच्छ, टोंकखुर्द, कन्नौद, खातेगांव, सतवास, हाटपिपलिया तथा बागली में दलों का गठन कर कार्यवाही की जा रही है। जब्ती कुर्की की कार्यवाही एवं सघन चेकिंग अभियान वित्तीय वर्ष के शेष माह फरवरी तथा मार्च में लगातार जारी रहेगी।

You may also like