Wednesday, August 12th, 2026 | 2:06 AM

हाथ में डंडा और पानी की बोतल लेकर सीएमएचओ आफिस में ठूमके लगाना पड गया महंगा…

by Amjad Shaikh


प्रदेशवार्ता. “तेरी नजर से नजर मिलाई, तूने नशीली ताड़ी बनाई…” गाने पर डांस करते हुए उज्जैन सीएमएचओ कार्यालय में काम करने वाले एनएचएम के कर्मचारी महेश जमुनिया को अपनी ये हरकत भारी पड गई. सीएमएचओ ने डांस का वीडियो सामने आने के बाद जमुनिया को निलंबित कर दिया. गाने पर झूमते जमुनिया ने हाथ में डंडा और पानी की बोतल लेकर अपना वीडियो बनाया था. डांस के इस वीडियो को बकायदा इंस्टाग्राम पर भी अपलोड कर दिया. जब ये वीडियो सीएमएचओ डा. अशोक पटेल के पास पहुंचा तो उन्होंने इस पर संज्ञान लिया. सीएमएचओ डा. पटेल के अनुसार ये आचरण गलत था. तथा ऐसे वीडियो आफिस में नहीं बना सकते. मप्र सिविल सेवा आचरण 1965 के तहत महेश को निलंबित कर दिया गया. निलंबन के दौरान उनका मुख्यालय सिविल अस्पताल बडनगर रहेगा.

You may also like